Crime: किराने की दूकान पर सामान लेने गई थी नाबलिग, 60 वर्षीय शख्स ने जबरदस्ती पकड़ा और बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार

varsha | Tuesday, 08 Oct 2024 11:01:16 AM
60-year-old man arrested for raping minor girl in Odisha

pc: aajtak

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक नाबलिग लड़की के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये घटना रविवार को घटी। जाजपुर के मंगलपुर इलाके में घटी इस घटना के बाद नाबालिग की मां ने आरोपी के शिकायत दर्ज की। शिकायत के तहत आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

पीड़िता 14 साल की और कक्षा 9 की छात्रा है। आरोपी की  किराने की दूकान थी जहां से वह सामान लेने गई थी। तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया। बच्ची वहीं बेहोशी की हालत में थी। 

मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक चिन्मयी साहू ने कहा, "हमने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।  पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। जांच के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। 

घटना के बाद से नाबालिग सदमे में है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कारवाही के आधार पर उसे सजा दिलाई जाएगी। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.