Utility News: इस आसान प्रोसेस से आप आधार कार्ड में बदलवा सकती हैं अपना सरनेम, जान लें आप

Samachar Jagat | Thursday, 02 May 2024 10:59:09 AM
Utility News: You can change your surname in Aadhar card through this easy process, know this

इंटरनेट डेस्क। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाने वाला आधार कार्ड देश के लोगों के बहुत ही जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। हर सरकारी काम में अब ये जरूरी हो चुका है। लोग समय- समय पर किसी न किसी कारण से इसे अपडेट करवाते रहते हैं। विवाह के बाद लड़कियां अपने आधार में सरनेम और पता आदि बदलवाती हैं। आज हम आपको जानकारी देेने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार से अपने आधार कार्ड में सरनेम आदि अपडेट करवा सकती हैं। आप आसानी से ये काम करवा सकती हैं। 

ये है प्रोसेस: 
-ऐसा करने के लिए आपको अपने पति के साथ नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। 
- यहां पर आपको आधार कार्ड में करेक्शन करवाने वाला फॉर्म लेकर इसे भरना होगा। 
- अब आपको इस फॉर्म में अपना नाम, आधार नंबर जैसी अन्य कई जानकारियां भरनी होती हैं। 

- अब इस फॉर्म के साथ अपने पति के आधार कार्ड की कॉपी, मैरिज सर्टिफिकेट की कॉपी और शादी का कार्ड लगा दें। 
- आपको यहां पर अधिकारी को सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी के साथ ओरिजिनल दस्तावेज भी उपलब्धि करवाने होंगे। केंद्र पर मौजूद अधिकारी इन दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी आप से मांग सकता है। 
- अब आपको बायोमेट्रिक करने के बाद फोटो क्लिक की जाएगी। 

- इसके बाद आप निर्धारित फीस जमा करवा दें। 
-ये प्रोसेस पूरा होने के बाद आपकी जानकारियां कुछ दिनों के अंदर अपडेट हो जाती हैं
- आप केवल 50 रुपए के शुल्क पर पीवीसी आधार कार्ड अपने घर मंगवा सकते हैं।

PC: businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.