Union Budget 2024: बजट से एक दिन पहले वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman संसद में करेंगी ऐसा, सभी को है इंतजार

Samachar Jagat | Monday, 22 Jul 2024 10:16:20 AM
Union Budget 2024: A day before the budget, Finance Minister Nirmala Sitharaman will do this in Parliament, everyone is waiting

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट मंगलवार को पेश किया जाएगा। आज से संसद का बजट सत्र शुरू होगा।  केंद्रीय बजट 2024  पेश होने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में एक बड़ा कदम उठाएंगी। वित्त मंत्री द्वारा आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24  पेश किया जाएगा। मोदी 3.0 सरकार  के पहले पूर्ण बजट से पहले इस बार इकोनॉमिक सर्वे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा। 

आपको बता दें कि केन्द्र सरकार की ओर से हर साल बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण डॉक्यूमेंट पेश किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण को वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आर्थिक मामलों के विभाग यानी वीईए के आर्थिक विभाग द्वारा बनया जाता है।
खबरों के अनुसार, आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में प्री-बजट दस्तावेज  पेश करेंगी। वित्त मंत्री इसे आज करीब दोपहर 1.00 बजे पेश किए कर सकती हैं। इसके बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार वी.अनंत नागेश्वरन इस पर पीसी करेंगे। 

आर्थिक सर्वेक्षण होता है एक महत्वपूर्ण दस्तावेज 
आर्थिक सर्वेक्षण केन्द्र सरकार की ओर से बजट से पहले पेश किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसका लक्ष्य अर्थव्यवस्था की स्थिति और वित्तीय वर्ष के विभिन्न आर्थिक संकेतकों के बारे में संसद में जानकारी देना होता है। इसके साथ हीचालू वर्ष के लिए कुछ आर्थिक पूर्वानुमान भी प्रस्तुत किया जाता है। 

आपको बता दें कि आर्थिक सर्वेक्षण देश की अर्थव्यवस्था की वार्षिक समीक्षा होती है। आर्थिक सर्वेक्षण का उपयोग केन्द्र सरकार द्वारा नीतियां बनाने के लिए किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण नीति निर्माताओं के लिए रोडमैप की तरह काम करता है। 

PC:  naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.