Toll Plaza: अब टोल टैक्स के नहीं लगेगी लम्बी-लम्बी लाइनें, अब किया गया है ये बदलाव

Samachar Jagat | Saturday, 08 Jun 2024 12:49:03 PM
Toll Plaza: Now there will be no long queues for toll tax, this change has been made now

इंटरनेट डेस्क। देश में राष्ट्रीय राजमार्ग यानी नेशनल हाईवे पर वाहन चलाने के लिए लोगों को टोल टैक्स देना हेाता है। इसी कारण टोल प्लाजा पर लम्बी कतारें देखने को मिलती हैं। टोल टैक्स मैन्युअल तौर पर टोल प्लाजा पर बैठे ऑपरेटरों द्वारा जमा किया जाता है।

वहीं फास्ट टैग से टोल लिया जाता है। इसके बावजूद कई बार तकनीकी खामी के कारण टोल प्लाजा पर लम्बी-लम्बी लाइनें लग जाती हैं। टोल प्लाजा पर फास्ट टैग से टोल नहीं कटरने के कारण ऐसा हेाता है। इसी को देखते हुए अब आईटी सिस्टम में बदलाव हो गया है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से फास्टैग से टोल प्लाजाओं होने वाले पेमेंट को सरल बनाने को लेकर टोल प्लाजाओं पर आईटी सिस्टम और हार्डवेयर में बदलाव किया गया है। इसी के तहत अब टोल प्लाजों पर अनुभवी कंपनियों के उपकरण उपयोग में किए जाएंगे।  जिससे टोल कटने में आसानी होगी। लोगों को लम्बी-लम्बी लाइनों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.