Suryodaya Yojana केवल ये लोग ही उठा सकते हैं योजना का लाभ, जान लें आप

Hanuman | Thursday, 04 Jul 2024 02:21:48 PM
Suryodaya Yojana: Only these people can avail the benefits of the scheme, you should know

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपको सूर्योदय योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिसके तहत सरकार की ओर से सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी भी दी जा रही है।

आज हम आपको बताएंगे कि केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ कौन से लोग उठा सकते हैं। केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ देश के एक करोड़ लोगों को दिया जाएगा। केवल पात्र लोगों को ही प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का लाभ मिलेगा।

इस योजना का लाभ गरीब वर्ग से आने वाले लोगों को ही मिलेगा। इसके बाद माध्यम वर्ग के लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। जिन लोगों के पास खुद का घर हो और उनके पास भारत की नागरिकता हो वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं आवेदक की आय डेढ़ लाख या डेढ़ लाख से कम होनी चाहिए। 

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.