Subhadra Yojana: योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं इस प्रकार करें आवेदन

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Sep 2024 12:48:13 PM
Subhadra Yojana: Women should apply in this way to avail the benefits of the scheme

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा राज्य की महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना को लॉन्च कर दिया है। अब सरकार की ओर से सुभद्रा योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सालाना दस हजार रुपए प्रदान किया जाएंगे।

उन्हें ये राशि दो बार 5-5 हजार रुपए की किस्तों में दी जाएगी। इस योजना का संचालन साल 2024-25 से लेकर 2028-29 तक किया जाएगा। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि इस योजना में महिलाएं किस प्रकार से आवेदन कर सकती हैं। सुभद्रा योजना के लिए पात्र महिलाएं अंगनबाड़ी केंद्र, ब्लॉक ऑफिस, मो-सेवा केंद्र या जन सेवा केंद्र से फॉर्म हासिल कर सकती हैं।

अब महिलाओं को इस फॉर्म को भरकर और संबंधित दस्तावेजों के साथ जमा करवाना होगा। इसके बाद पात्र महिलाओं को इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। ओडिशा राज्य की 21 से 60 साल के बीच की उम्र की महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.