Rajasthan Budget 2024: महिलाओं को खुश करने के लिए अब वित्त मंत्री दिया कुमारी कर सकती है ये ऐलान

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Jul 2024 09:40:31 AM
Rajasthan Budget 2024: Now Finance Minister Diya Kumari can make this announcement to make women happy

PC: herzindagi

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भजनलाल सरकार का 2024-25 का पूर्ण बजट बुधवार को पेश किया जाएगा। डिप्टी सीएम दिया कुमारी वित्त मंत्री के रूप में इसे पेश करेंगी। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 के चलते वित्त मंत्री दिया कुमारी ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। दिया कुमारी द्वारा इस बजट में हर वर्ग के लिए बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। इस बजट में भाजपा सरकार की ओर से महिलाओं को खुश किया जा सकता है। हाल ही में सीएम भजनलाल शर्मा ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लेवल वन में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण का प्रावधान कर बड़ी सौगात दी थी। 

PC: dipr.rajasthan

महिलाओं के लिए अन्य भर्तियों में भी महिलाओं का आरक्षण बढ़ाने का कर सकती है ऐलान 
अब वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा इस बजट में अन्य भर्तियों में भी महिलाओं का आरक्षण बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। अभी महिलाओं को लिए 30 प्रतिशत आरक्षण है। राजस्थान की भजनलाल सरकार भर्तियों में आरक्षण को  30 फीसदी से बढ़ाकर 33 या 35 फीसदी कर सकती है।

PC: news24online

नौकरियों को लेकर किया जा सकता है ये ऐलान
वहीं इस बजट में दिया कुमारी द्वारा सरकारी नौकरियों को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है। सत्ता में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से 70 हजार नौकरियां देने का वादा जनता से कर चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस संबंध में कई बार बयान दे चुके हें। अब भाजपा सरकार की ओर से बजट में 70 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया जा सकता है। आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर इस संबंध में बड़ी घोषणा कर सकती है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.