Rajasthan Budget 2024-25: दिया कुमारी आज पेश करेंगी बजट, जनता के हित में हो सकती हैं ये बड़ी घोषणाएं

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Jul 2024 08:50:46 AM
Rajasthan Budget 2024-25: Diya Kumari will present the budget today, these big announcements can be made in the interest of the public

PC: x
जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार के कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट आज विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रात:11 बजे में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट को अन्तिम दे दिया गया है। आज पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारीे प्रदेश की जनता को कई बड़ी सौगातें दे सकती हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि वित्त मंत्री दिया कुमारी आज पेश होने वाले वित्तीय वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट कौन-कौन सी बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। 

PC:x

महिलाओं को लेकर हो सकते हैं ये ऐलान
वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लेवल वन में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण के अलावा अन्य भर्तियों में भी महिलाओं का आरक्षण बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। भर्तियों में आरक्षण को 30 फीसदी से बढ़ाकर 33 या 35 फीसदी कर सकती है।

PC: herzindagi.
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी केन्द्र सरकार की ओर से चलाई जा रही लखपति दीदी योजना में ज्यादा महिलाओं को जोडऩे को लेकर ऐलान कर सकती हैं। लाभार्थी महिलाओं की संख्या 10 लाख से बढ़ाकर 11 लाख की जा सकती है।

PC: dipr.rajasthan

बढ़ सकती है सरकारी विभागों में रिटायरमेंट की उम्र
सरकारी विभागों में रिटायरमेंट की उम्र विश्वविद्यालयों, चिकित्सा व केंद्रीय मंत्रालयों, आयोगों व बोर्ड की तर्ज पर 62 से 65 साल की जा सकती है। अभी कई राज्यों में ऐसा ही है।  वहीं राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश के तहत प्रत्येक कर्मचारी-अधिकारी को सप्ताह में एक दिन घर से कार्य करने की सुविधा दी जा सकती है। आयुष्मान आरोग्य योजना पूर्व नाम चिरंजीवी मेडिकल बीमा योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। 

PC:  news18

 घट सकती है पेट्रोल की कीमत
राजस्थान की भजनलाल सरकार बजट में पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए वैट और घटाने का फैसला कर सकती है। वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा आज पेश होने वाले बजट में प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 2 से 4 रुपए के बीच और कम किए जाने का ऐलान कर सकती हैं। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.