Rajasthan: भजनलाल सरकार ने दीपावली से पहले दिया कर्मचारियों को तोहफा, इनकी बढ़ा दी है ग्रेड पे

Hanuman | Thursday, 24 Oct 2024 12:48:18 PM
Rajasthan: Bhajanlal government gave a gift to the employees before Diwali, increased their grade pay

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने आज अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों की ग्रेड पे 600 रुपए बढ़ाने का ऐलान कर इन्हें दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। अब अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियो कर्मचारियों का ग्रेड पे 6000 से बढक़र 6600 रुपए हो गया है। 

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के ग्रेड पे बढ़ाने के फैसले का कार्मिक, आबकारी, गृह, आयोजना, सामान्य प्रशासन, निती निर्धारण, सूचना एवं जनसंपर्क, एसीबी विभाग में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 

आपको बता दें कि गत कांग्रेस सरकार में भी ग्रेड पे बढ़ाने की स्वीकृति दी थी, लेकिन 29 सितंबर 2024 को सीएम भजनलाल सरकार ने कैबिनेट में इस संबंध में फैसला लिया था। अब वित्त सचिव (बजट) देबाशीष पृष्टि की ओर से इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं। 

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.