Post Office Scheme: इस योजना में डबल हो जाती है राशि, मिलता है इतना ब्याज

Samachar Jagat | Monday, 12 Aug 2024 01:03:54 PM
Post Office Scheme: amount doubles in this scheme, you get this much interest

इंटरनेट डेस्क। देश में डाकघर की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपकेा डाकघर की एक योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करने पर आपका पैसा डबल हो जाएगा।  हम आपको आज किसान विकास पत्र योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिसे डबल इनकम स्कीम भी बोला जाता है। किसान विकास पत्र योजना में निवेश धनराशि दोगुनी हो जाती है। 

किसान विकास पत्र योजना में किसानों को काफी अच्छा रिटर्न मिलता है। डाकघर की इस योजना में 7.5 फ़ीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस योजना की मेच्योरिटी की सीमा 10 साल 4 महीने है यानी 124 महीने है। इस अवधि में आपके पैसे डबल हो जाते हैं।

अपने अगर दो लाख इसमें निवेश किए हैं. तो 124 महीने बाद आपको चार लाख रुपए मिल जाएंगे। आपको आज ही डाकघर की इस योजना में निवेश कर देना चाहिए।  इसमें निवेश को लेकर किसी प्रकार की कोई सीमा निधारित नहीं है। 

PC: freepik

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.