PM Kisan Yojana: किस्त का लाभ लेने के लिए करवा लें लैंड सीडिंग, नहीं तो हो जाएंगे वंचित

Hanuman | Friday, 19 Apr 2024 11:32:13 AM
PM Kisan Yojana: To avail the benefit of installment, get land seeding done, otherwise you will be deprived

इंटरनेट डेस्क। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। पात्र किसानों के खाते में हर चार महीने में 2-2 हजार रुपए की किस्त डाली जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ काम करवाने होते हैं, जिनमें लैंड सीडिंग भी एक है।

अगर आपने ये जरूरी काम नहीं करवाया तो आपकी किस्त अटक सकती है। आप हम आपको लैंड सीडिंग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को लैंड सीडिंग यानी जिसे भू-आलेखों का सत्यापन करवाना होगा है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपनी खेती योग्य भूमि का वेरिफिकेशन और इन्हें लिंक करवाना होता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जिस किसान की जमीन 2 एकड़ या उससे कम है, वे ले सकते हैं। आपको आज ही ये जरूरी काम करवा लेना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.