PM Kisan Yojana: नई सरकार का गठन होते ही इस समय 17वीं किस्त जारी कर सकते हैं पीएम मोदी

Samachar Jagat | Saturday, 08 Jun 2024 12:28:36 PM
PM Kisan Yojana: PM Modi can release the 17th installment as soon as the new government is formed

इंटरनेट डेस्क। देश में नई सरकार के गठन की कवायत तेज हो चुकी है। नरेन्द्र मोदी रविवार शाम को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।  इसके साथ ही प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को लेकर भी नया अपडेट मिला है। 28 फरवरी 2024 को 16वीं किस्त हुई थी। अब जल्द ही किसानों का 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने बाद सरकार की ओर से 2 हजार रुपए की किस्त जारी की जाती है। खबरों की मानें तो केन्द्र में नई सरकार का गठन होने के बाद जून महीने के आखिरी सप्ताह में ही 17वीं किस्त जारी हो सकती है।

हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द ही इस संबंध में आपको आधिकारिक जानकारी मिल सकती है। किस्त जारी होने से पहले आपको ई-केवाइसी सहित कई जरूरी काम पूरे करने होंगे। 

PC: englishjagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.