PM Kisan Yojana: क्या महिला भी उठा सकती हैं योजना का लाभ? जान लें आप

Hanuman | Saturday, 20 Jul 2024 12:18:36 PM
PM Kisan Yojana: Can women also avail the benefits of the scheme? You should know

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी है। जिसके तहत केन्द्र सरकार किसानों को हर साल तीन किस्तों में छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 23 जुलाई को लोकसभा में पेश होने वाले बजट में इस योजना की राशि को बढ़ाने का ऐलान भी हो सकता है। योजना को लेकर अक्सर लोगों को मन में कई तरह का सवाल उठते हैं। इन्हीं में से एक ये है कि क्या महिला किसानों को भी पीएम किसान योजना का लाभ मिलता है।

आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। आपका बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत न केवल पुरुषों को बल्कि महिला किसानों को भी बराबर लाभ दिया जाता है। हालांकि महिला के नाम खेती के लिए जमीन होनी चाहिए। वहीं महिला अन्य पात्रताएं भी पूरी करती हो। तभी जाकर उन्हें लाभ मिलेगा। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.