PM Kisan Yojana: इस महीने में जारी हो सकती है 19वीं किस्त, जान लें आप

Hanuman | Monday, 21 Oct 2024 12:55:10 PM
PM Kisan Yojana: 19th installment may be released this month

खेल डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केन्द्र सरकार की ओर से किसानों का सालाना 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। उन्हें ये राशि साल में तीन किस्तों में दी जाती है। अभी तक कुल 18 किस्त की राशि किसानों के खाते में आ चुकी है।  अब किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि 19वीं किस्त सरकार की ओर से कब जारी की सकती है। योजना के नियम के तहत किस्त हर 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। 18वीं किस्त केन्द्र सरकार की ओर से 5 अक्तूबर 204 को जारी की गई थी। इसी के तहत अब 19वीं किस्त जनवरी में केन्द्र सरकार की ओर से जारी की जा सकती है।

हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इस संबंध में सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।  केन्द्र सरकार की इस योजना का बड़ी संख्या में किसानों द्वारा फायदा उठाया जा रहा है।

PC: Zee news
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.