- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने 10 अप्रैल 2025 यानी गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी उपभोक्ताओं को कोई बड़ी राहत नहीं दी है। राजस्थान में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में मामूली कमी की गई है।
खबरों के अनुसार, आज राजस्थान में पेट्रोल के दाम 0.05 और डीजल के दाम 0.06 फीसदी कम हो चुके हैं। प्रदेश में आज पेट्रोल 105.52 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बुधवार को इसकी कीमत 105.57 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं डीजल 90.96 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बुधवार को इसकी औसत कीमत 91.02 रुपए प्रति लीटर थी।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.85, डीजल 92.44, बेंगलुरु में 102.86 और डीजल 91.02 प्रति लीटर की कीमत पर लोगों को मिल रहा है।
वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76 रुपए प्रति लीटर लोगों का मिल रहा है। हालांकि संकेत मिल रहे हैं कि केन्द्र सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल सस्ता कर सकती है। लोगों को इसका इंतजार है।
रोजाना जारी की जाती हैं कीमतें
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों क ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी किया जाता है। अन्तिम बाद मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था। इसके बाद किसी भी प्रकार का बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें