Petrol-Diesel Price: बुधवार के लिए जारी हुई दोनों ईंधनों की कीमतेें, जान लें आप

Hanuman | Wednesday, 04 Dec 2024 08:13:16 AM
Petrol-Diesel Price: Prices of both fuels released for Wednesday, know them

इटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी आमजन को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। लम्बे समय से लोगों को महंगी कीमत पर ये दोनों ही ईंधन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।

देश के प्रमुख शहरों आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल अभी भी 94.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल प्रति लीटर 87.62 रुपए की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में आज पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपए  है। मुंबई में पेेट्रोल की प्रति लीटर की कीमत 103.94 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 89.97 रुपए की कीमत पर बिक रहा है।

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम अन्तिम बाद इसी साल 14 मार्च को बदले थे। इसके बाद किसी भी प्रकार से कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों में कमी होने का इंतजारा है। 

रोजाना जारी की जाती हैं कीमतें
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रति दिन  सुबह 6.00 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव जारी किए जाते हैं। आज किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। इससे देश में आमजन को राहत मिली है। लोगों को इस कारण महगांई का सामना करना पड़ रहा है।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.