Petrol-Diesel Price: जारी हुई दोनों ही ईंधनाें की कीमत,जान लें क्या है आज आपके शहर का भाव ?

Hanuman | Wednesday, 09 Apr 2025 08:57:00 AM
Petrol-Diesel Price: Price of both the fuels has been released, know what is the price in your city?

इंटरनेट डेस्क।अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 64.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुुंचने के बावजूद केंद्र सरकार ने देश में  पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता नहीं किया है। क्रूड के भाव में जबरदस्त गिरावट आने से देशवासियों को पेट्रोल और डीजल सस्ता होने की उम्मीद है।

सरकार तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनो की कीमतों को जारी कर दिया है। उपभोक्ताओं को आज भी किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। राजस्थान में डीज़ल की औसत कीमत 91.02 रुपए प्रति लीटर है। इसमें इजाफा हुआ है।  मंगलवार को प्रदेश में डीजल की कीमत 91.01 रुपए प्रति लीटर थी। डीज़ल की कीमत में 0.01 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। 

वहीं पेट्रोल की औसत कीमत 105.57 रुपए प्रति लीटर ही है। इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल    87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल  90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.85, डीजल 92.44, बेंगलुरु में 102.86 और  डीजल 91.02 प्रति लीटर की कीमत पर बक रहा है। 

केन्द्र सरकार जल्द ही कर सकती है पेट्रोल-डीजल सस्ता 
वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 94.65 और डीजल  87.76 रुपए प्रति लीटर  बिक रहा है।  नोएडा में आज पेट्रोल 94.87 और डीजल  88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल   88.05, चंपडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और  82.40 तथा पटना में 105.18 और 92.04 रुपए प्रति लीटर  बिक रहा है। हालांकि संकेत  मिल रहे हैं कि केन्द्र सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल सस्ता कर सकती है। लोगों को इसका इंतजार है। 
PC:  .prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.