Petrol-Diesel Price: सुबह-सुबह बढ़ गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, आज खर्च करने पड़ेंगे इतने रुपए

Hanuman | Monday, 14 Apr 2025 08:00:52 AM
Petrol-Diesel Price: Petrol and diesel prices have increased early in the morning, you will have to spend this much money today

इंटरनेट डेस्क। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को सोमवार को भी कोई राहत नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह कई स्थानों पर दोनों ही ईंधनों के दाम बढ़ा दिए हैं। ग्लोबल मार्केट में अभी कू्रड का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है।

 सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार,  गाजियाबाद में पेट्रोल 26 और डीजल डीजल 30 पैसे महंगा हो गया हो गया है। यहां पर पेट्रोल 94.70 रुपए और डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है।  बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 13 पैसे बढक़र 105.60 रुपए और डीजल 11 पैसे महंगा होकर 92.43 रुपए लीटर बिक रहा है। 

राजस्थान में आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। यहां पेट्रोल औसत कीमत 105.52 रुपए और डीजल की औसत कीमत 90.97 रुपए है।  देश के अन्य प्रमुख शहरों में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी  पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62 और मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97 प्रति लीटर की कीमत पर लोगों को मिल रहा है।  
कई राज्यों में सौ से ज्यादा कीमत पर मिल रहा है एक लीटर पेट्रोल
देशवासियों को पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने का लम्बे समय से इंतजार है। लोगों को लम्बे से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। देश के कई राज्यों में तो पेट्रोल सौ रुपस लीटर से ज्यादा की कीमत पर मिल रहा है। आपको बता दें ते सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी किया जाता है।

PC:  indianexpress.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.