Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी कर दी हैं कीमतें, जानें आज का भाव

Hanuman | Wednesday, 19 Mar 2025 09:15:38 AM
Petrol-Diesel Price: Government oil companies have released the prices, know today's price

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदन पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी किया जाता है। बुधवार के लिए भी दोनों ही ईंधनों की कीमतें जारी हो चुकी है। तेल कंपनियां की ओर से कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। कुछ पैसों का फर्क ही नजर आता है।

राजस्थान में आज पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की औसत कीमत 90.97 रुपए प्रति लीटर है। दोनों ही ईंधनों की कीमतों में आज किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। 

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.75 रुपए, डीजल  87.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मध्य प्रदेश में डीजल 92.63 रुपए,पेट्रोल 107.36 रुपए, अंडमान और निकोबार में डीजल 78.06 रुपए,पेट्रोल 82.44 रुपए और आंध्र प्रदेश में डीजल 97.22 रुपए और पेट्रोल 109.28 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। लोगों को देश में लम्बे समय से बढ़ी हुई कीमतों पर ये दोनों ही ईंधन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

PC: indianexpress,indiatoday,  prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.