अब दिल्ली की महिलाओं को भी मिलेंगे हर महीने 1000 रुपए, जानें कब से शुरू होगी योजना

varsha | Thursday, 26 Sep 2024 03:55:04 PM
Now women of Delhi will also get 1000 rupees every month, know when the scheme will start

pc: abplive

दिल्ली की राजनीति  में इस समय उथल पुथल देखने को मिल रही है। हाल ही में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत पर रिहा होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं। 

नए मुख्यमंत्री के आते ही  दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। क्योकिं मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद मिलने वाली है। इसे लेकर दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने जानकारी दी कि योजना जल्द शुरू हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इसका लाभ किन महिलाओं को मिलेगा। 

जानें किन्हे मिलेगा लाभ 

दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना  के तहत दिल्ली की महिलाओं को ही लाभ दिया जाएगा। उन महिलाओं के पास दिल्ली की वोटर आईडी भी होना जरुरी है। या कोई महिला सरकारी नौकरी में कार्यरत है या टैक्स देती है तो उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा। 


ऐसे करें आवेदन?
अभी योजना को लेकर दिल्ली सरकार ने किसी तरह की कोई जानकरी या निर्देश नहीं दिए हैं। अभी भी स्कीम का प्रस्ताव संबंधित विभागों को भेजा जाएगा फिर इसे मंजूरी मिलेगी।  

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.