LPG: इन महिलाओं को अब फ्री में मिलेंगे गैस सिलेंडर, हो गया है ऐलान

Samachar Jagat | Saturday, 29 Jun 2024 09:31:12 AM
LPG: These women will now get gas cylinders for free, the announcement has been made

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के लिए कई प्रकार की कल्याणाकरी योजनाओं का संचालना किया जा रहा है। अब महाराष्ट्र से प्रदेश की महिलाओं के हित में बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से 2024-25 के राज्य बजट में महिलाओं के हित में बड़ा ऐलान हुआ है। इससे रसोई के बजट में कमी आएगी। 

महाराष्ट के वित्त मंत्री अजित पवार ने अब मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का ऐलान किया है। जिसके तहत पांच लोगों के एक पात्र परिवार को हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। महाराष्ट्र में इसी साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार की ओर से कई बड़े ऐलान इस बजट में किए गए हैं।

बजट में सभी वर्गों को खुश करने का प्रयास किया गया है। इस बजट में मुंबई क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल पर कर में कटौती का भी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ऐलान किया है। इससे यहां पर पेट्रोल डीजली की कीमत में कमी आएगी। 

PC:  indiragas
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.