LPG: अब इतना महंगा हो गया है गैस सिलेंडर, कीमत जानकर लगेगा झटका

Samachar Jagat | Monday, 02 Sep 2024 12:15:36 PM
LPG: Now gas cylinder has become so expensive, you will be shocked to know the price

इंटरनेट डेस्क। सितंबर माह के पहले ही दिन रसाई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। हालांकि ये झटका घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को नहीं बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाले लोगों को लगा है। अब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर 39 रुपए महंगा कर दिया है। इसे कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर पहले 1652.50 रुपए का मिल रहा था। अब इसके लिए आपको 39 रुपए ज्यादा देने होंगे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से अगस्त माह की पहली तारीख को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लम्बे समय से किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें कम होने का इंतजार है। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से अब रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाना महंगा हो सकता है। 

PC:  livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.