LPG Cylinder: अपना लें ये जरूरी उपाय, जल्द खाली नहीं होगा आपका रसोई गैस सिलेंडर

Samachar Jagat | Tuesday, 16 Jul 2024 01:27:36 PM
LPG Cylinder: Adopt these important measures, your LPG cylinder will not get empty soon

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस का उपयोग किया जाता है। इसके लिए लोगों को महंगा रसोई गैस सिलेंडर खरीदना पड़ता है। बहुत से लोगों के घर में भी रसोई सिलेंडर में गैस काफी जल्दी खत्म हो जाती है।

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आज हम आपको गैस बचाने के कुछ खास तरीकों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बहुत से लोग गीले बर्तन को ही स्टोव पर रख देते हैं। हीट से बर्तन तो सूख जाता है, लेकिन इससे गैस की खपत ज्यादा होती है।

आप गीले बर्तन को सबसे पहले किसी सूती कपड़े से अच्छे से साफ करके ही स्टोर पर रखें। वहीं आपको प्रेशर कुकर में खाना बनाने की आदत डालनी होगी। वहीं ढककर खाना पकाने से ये जल्द पक जाता है। इससे गैस की बचत होती है। आप इस तरीकों को अपनाकर रसोई गैस को बचा सकते हैं।

PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.