LIC: घर बैठे ही कर लें पॉलिसी का स्टेटस चेक, ये है प्रोसेस

Samachar Jagat | Monday, 05 Aug 2024 12:54:07 PM
LIC: Check the status of your policy from home, this is the process

इंटरनेट डेस्क। देश में लोगों का सबसे ज्यादा भारतीय जीवन बीमा निगम की स्कीम्स में विश्वास है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोगों ने इस में निवेश कर रखा है। अगर आपने भी एलआईसी की किसी योजना में निवेश किया है तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये है कि घर बैठे अपनी पॉलिसी का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। 

आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। अपनी एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस चेक करने के लिए आपको एलआईसी के ई-पोर्टल या एप पर विजिट करना होगा।  अब आपको यहां पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड बनाना होगा। अब लॉगिन कर लें।

अब आप एलआईसी के सर्विस अकाउंट में विजिट कर यहां पर पॉलिसी स्टेटस पर क्लिक कर दें। यहां पर पॉलिसी नंबर भरने के बाद पॉलिसी का स्टेटस आपके सामने आ जाएगा। अब आप इस संबंध में एलआईसी पॉलिसी की पूरी जानकारी हासिल कर लें।

PC: businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.