Lakhpati Didi Yojana: महिलाओं को बिना ब्याज के मिलता है पांच लाख रुपए तक लोन, जान लें आप

Samachar Jagat | Thursday, 30 May 2024 03:40:56 PM
Lakhpati Didi Yojana: Women get loan up to five lakh rupees without interest, you should know

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज हम आपको एक योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से महिलाएं बिना ब्याज के पांच लाख रुपए तक का लोन हासिल कर सकती हैं।

आज हम आपको केन्द्र सरकार की लखपति दीदी योजना के बारे में जानकारी देने रहे हैं, जिसे केन्द्र सरकार ने महिलाओं को लिए शुरू किया है। ये महिलाओं के लिए एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इसके माध्यम से महिलाओं को 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपए का लोन बिना ब्याज के दिया जाता है।

इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकती हैं।  केन्द्र सरकार ये लोन महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए देती है। केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ 18 से लेकर 50 साल तक की महिलाएं उठा सकती हैं। महिलाओं के लिए योजना का लाभ लेने के लिए किसी स्वयं सहायता समूह से जुडऩा आवश्यक है।

PC: outlookhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.