Ladli Behna Yojana: आज महिलाओं को मिलने वाली है ये बड़ी सौगात, किया जाएगा ऐसा 

Samachar Jagat | Monday, 09 Sep 2024 12:32:58 PM
Ladli Behna Yojana: Today women are going to get this big gift, this will be done

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में से एक  मध्यप्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना भी है। इस योजना के तहत आज महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने वाली है। सीएम मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के खाते में राशि अंतरित करेंगे।

खबरों के अनुसार, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दोपहर को यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों के खाते में एक हजार 574 करोड़ रूपए की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से इसी दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में लगभग 330 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव की ओर से पहले भोपाल स्थित मंत्रालय में लोकसेवा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया जाएगा। इसके बाद वह एक कार्यक्रम में प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी जाएगी।

PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.