Government scheme: बिजनेस शुरू करने के लिए महिलाएं ले सकती हैं बिना ब्याज के पांच लाख रुपए तक का लोन, जान लें आप

Samachar Jagat | Friday, 16 Aug 2024 12:43:25 PM
Government scheme: Women can take a loan of up to Rs 5 lakh without interest to start a business, you should know

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में से एक  लखपति दीदी योजना भी है। केन्द्र सरकार की ओर से स्कीम के अंतर्गत सरकार 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।

आज हम आपको इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। केन्द्र सरकार की लखपति दीदी योजना स्कीम महिलाओं के लिए एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इसके तहत महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें पैसा कमाने योग्य बनाया जाता है। केन्द्र सरकार की इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक मजबूत बन सकती है। इसके माध्यम से वह स्वारोजगार की दिशा में आगे बढऩे को प्रेरित होती हैं। 

केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को 1 से लेकर 5 लाख रुपए का लोन बिना किसी ब्याज के देने का प्रावधान है। महिलाएं अपना बिजनेस शुरू करने के लिए ये लोन हासिल कर सकती हैं। 

PC: outlookhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.