Government scheme: महिलाएं इस योजना में बिना ब्याज के ले सकती हैं पांच लाख रुपए तक का लोन

Samachar Jagat | Sunday, 13 Oct 2024 02:33:01 PM
Government scheme: Women can avail loan up to Rs 5 lakh without interest under this scheme

इंटरनेट डेस्क। महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में से एक केन्द्र सरकार की लखपति दीदी योजना भी है।

देश की महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लक्ष्य से सरकार ने इस योजना को शुरू किया था। केन्द्र सरकार ने इस योजना के माध्यम से देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। इस सरकारी योजना के तहत महिलाएं पांच लाख रुपए का लोन बिना ब्याज के उठा सकती हैं। केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ 18 से लेकर 50 साल तक की महिलाएं उठा सकती हैं।

लखपति दीदी योजना का लाभ वे महिलाएं उठा सकती हैं, जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी पर नहीं है। हालांकि महिलाएं इस योजना का लाभ केवल किसी स्वयं सहायता समूह से जुडक़र ही ले सकती हैं।

PC: outlookhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.