Government Scheme: अब सरकार ने शुरू की है मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे इतने रुपए

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Jul 2024 12:31:31 PM
Government Scheme: Now the government has started the Chief Minister Mainiya Samman Yojana, women will get this much money every month

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन किया ज रहा है। आज हम झारखंड की ओर से शुरू की गई एक योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके तहत हर महीने महिलाओं को 1000 रुपए दिए जाएंगे।

खबरों के अनुसार, झारखंड सरकार की ओर से महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए उनके पोषण और स्वास्थ्य और स्वच्छता के खर्च को देखते हुए नई योजना शुरू की है। सरकार की ओर से अब झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की गई है।

इसके तहत प्रदेश की महिलाओं को 1000 रुपए प्रति महीने के तौर पर दिए जाएंगे। 21 साल से लेकर 50 साल तक की महिलाओं को सरकार की ओर से राशि दी जाएगी। जिनके परिवार की आमदनी सालाना 8 लाख रुपए से कम है, उन्हें ही योजना का लाभ मिलेगा। वहीं लाभ लेने के लिए महिलाओं को झारखंड का निवासी होना जरूरी है।

PC: stock.adobe
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.