Government scheme: सरकार महिलाओं के लिए चला रही हैं ये योजनाएं, मिलते हैं ये लाभ

Samachar Jagat | Saturday, 03 Aug 2024 12:22:08 PM
Government scheme: Government is running these schemes for women, they get these benefits

इंटरेनट डेस्क। महिलाओं के हित में केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया रहा है। इसी प्रकार झारखंड सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। एक योजना का नाम सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना है, जिसमें 8वीं से 12वीं कक्षा तक, 18-19 वर्ष की बेटियों को कुल 40 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से दी जाती है। 

वहीं सरकार की ओर से मजबूरी में हाडिय़ा/शराब बिक्री और निर्माणकार्य से जुड़ी महिलाओं को भी सहायता दी जाती है। इन महिलाओं का सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराने के उदेश्य से सरकार की ओर से फूलो झानो आशीर्वाद अभियान योजना चलाई जा रही है।

इन महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए सरकार की ओर से 50 हजार तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। योजना का लाभ बड़ी संख्या में महिलाएं उठा रही हैं। वहीं कई अन्य योजनाओं का संचालन भी महिलाओं के लिए किया जा रहा है।

PC: pjaa-swalekha
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.