Gold and silver price: सस्ता हो गया है सोना-चांदी, आज ये है दोनों धातुओं का भाव

Samachar Jagat | Tuesday, 13 Aug 2024 12:12:01 PM
Gold and silver price: Gold and silver have become cheaper, this is the price of both metals today

इंटरनेट डेस्क। जल्द ही रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार आने वाला है। इस दिन बहुत से भाई अपनी बहन को सोने-चांदी से संबंधित कुछ तोहफा देना पसंद करते हैं। अगर आपका भी इस रक्षाबंधन पर ऐसा ही प्लान है तो आपको आज की सोने-चांदी की कीमतों की जानकारी होनी चाहिए।

आपके पास आज सोना-चांदी से संबंधित चीजें खरीदने का अच्छा दिन है। हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में आई अच्छी गिरावट हुई है। इसी कारण आपको सस्ते में खरीद सकते हैं।  खबरों के अनुसार, आज देश में सोने की कीमतें 70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब है।

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 70,300 और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,440 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत भी 83,000 रुपए प्रति किग्रा है। आगामी समय में सोने-चांदी कीमतों में तेजी आ सकती है। इसी कारण आप आज ही अपनी बहनों के लिए सोने-चांदी की चीजें खरीद दें। जयपुर में 22 कैरेट सोना 64,590 और 24 कैरेट सोना 70,450 रुपए प्रति दस ग्राम है।

PC: barchart

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.