Gogo Didi Yojana: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए!

Hanuman | Saturday, 12 Oct 2024 04:21:09 PM
Gogo Didi Yojana: Women will get 2100 rupees every month!

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। झारखंड होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के लिए गोगो दीदी योजना शुरू करने करने का ऐलान किया है।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपए दिए जाएंगे। गोगो दीदी योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं के खाते में साल भर में तकरीबन 25000 रुपए पहुंचाए जाएंगे। भाजपा की ओर से अपने संकल्प पत्र में इस योजना के बारे में जानकारी दी गई है।

इसमें बताया गया है कि लडक़ी को जन्म के साथ ही योजना में सम्मान राशि मिलेगी। इस योजना का लाभ केवल झारखंड की वे महिलाएं ही उठा सकती हैं, जिनके परिवार की सालाना इनकम 3 लाख रुपए तक ही है। वहीं परिवार को कोई एक सदस्य भी सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए। 

PC: fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.