EPFO: पीएफ खाते में है कितनी राशि, इस प्रकार कर लें चेक

Samachar Jagat | Thursday, 27 Jun 2024 03:59:38 PM
EPFO: Check how much amount is in your PF account in this way

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या मे लोगों का पीएफ खाता है। इसमें हर माह वेतन से कटने वाली राशि के बराबर की कंपनी की ओर पैसे जमा करवाए जाते हैं। इसके माध्यम से लोगों के पास रिटायरमेंट के समय मोटी रकम जमा हो जाती है। ईपीएफओ की ओर से इस राशि पर व्यक्ति को सालाना ब्याज भी दिया जाता है। आप अपने पीएफ खाते की राशि के बारे में जानकारी भी आसानी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आज हम आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 

बैलेंस की जानकारी इस प्रोसेस से करें हासिल: 
-इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov पर विजिट करना होगा। 
-इसके माध्यम से आप पासबुक चेक करके बैलेंस की जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
-वहीं आप 011-22901406 नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी बैलेंस की जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
-मिस्ड कॉल के बाद आपको मोबाइल नंबर पर मैसेज प्राप्त होता है। 
-इसमें आपके बैलेंस की जानकारी आपको मिल जाएगी। 

PC:  zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.