कर्मचारियों को मिला दीपावली का बड़ा तोहफा, सरकार ने फिर बढ़ा दिया है DA

Hanuman | Monday, 28 Oct 2024 02:09:17 PM
Employees got a big Diwali gift, the government has again increased the DA

इंटरनेट डेस्क। दीपों के त्योहार दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। अब मध्यप्रदेश ने अपने कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। सीएम डॉ मोहन यादव ने आज इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है, जो एक जनवरी 2024 से देय होगा।

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ यादव ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इसके माध्यम से कहा कि वे अधिकारियों-कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं। इसमें उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश  सरकार के वित्त विभाग ने कर्मचारियों को 14 मार्च 2024 को 46 प्रतिशत डीए स्वीकृत किया है।

इसी के तहत स्वीकृत डीए की दर एक जुलाई 2023 से प्रभावशील की गई थी। एरियर राशि का भुगतान किश्तों में सरकार की से किया जाएगा। इसके तहत एक जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से प्रदान दिया जाएगा। दीपावली से पहले कर्मचारियों के लिए किसी खुशी से कम नहीं है। 

PC: newindianexpress 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.