30 सितंबर तक जरूर ही कर लें ration card से जुड़ा ये काम, नहीं तो इस लाभ से हो जाएंगे वंचित

Samachar Jagat | Wednesday, 12 Jun 2024 03:22:02 PM
Do this work related to ration card by 30th September, otherwise you will be deprived of this benefit

इंटरनेट डेस्क। सरकार की ओर से राशन कार्ड को आधार से लिंक करना भी अब जरूरी कर दिया है। अगर आपने अभी तक राशन को आधार से लिंक नहीं किया है तो परेशानी होने की जरूर नहीं है। सरकार के अब इस काम की डेडलाइन 3 महीने के लिए बढ़ा दी है।

लोगों के पास अब अपने राशन को आधार से लिंक करवाने का 30 सिंतबर तक मौका होगा। इसे पहले राशन को आधार से लिंक करवाने की डेडलाइन 30 जून तय थी, जिसे बढ़ाकर अब 30 सितंबर 2024 कर दिया गया है।

इस तारीख तक राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाना जरूरी है। इस तरीख तक ऐसा नहीं होने पर व्यक्ति को पीडीएस का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस काम को करवाने के लिए आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए। आपको आज ही अन्तिम तारीख का इंतजार किए बिना ये जरूरी काम कर लेना चाहिए। ये काम बहुत ही जरूरी है।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.