DA: कर्मचारियों और अधिकारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, उठा लिया गया है ये कदम

Samachar Jagat | Friday, 14 Jun 2024 12:26:04 PM
DA: There will be a bumper increase in the salary of employees and officers, this step has been taken

इंटरनेट डेस्क। देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से एनडीए सरकार बनाने के बाद बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। बैंक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में जोरदार इजाफा हुआ है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को मई, जून और जुलाई महीने के लिए 15.97 प्रतिशत की दर से डीए मिलेगा।

आईबीए ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर ये जानकारी दी है। ऐसा होने से अब बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की इन महीनों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। 

आईबीए की ओर से जारी सर्कुलर के हिसाब से मई, जून, जुलाई 2024 के लिए बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ता उनके वेतन का 15.97 प्रतिशत होगा।  08 मार्च 2024 के 12वें द्विपक्षीय समझौते के खंड-13 और संयुक्त नोट के खंड 2 (द्ब) के अनुसार महंगाई भत्ते में ये बढ़ोतरी की गई है। ये बैंक कर्मचारियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

PC: newindianexpress 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.