Bonus: दीपावली के त्योहार से पहले कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, मिलेगा इतने हजार का बोनस

Hanuman | Monday, 06 Nov 2023 12:56:05 PM
Bonus: Before the festival of Diwali, employees got a big gift, they will get a bonus of so many thousand


इंटरनेट डेस्क। दीपावली के त्योहार से पहले कर्मचारियों को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अब अपने 80 हजार कर्मचारियों को सात-सात हजार रुपए का बोनस देने का ऐलान किया है। 

खबरों के अनुसार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी के कर्मचारियों को दिवाली पर सात-सात हजार रुपए बोनस दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि इससे त्योहार पर कर्मचारियों के घरों में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में जानकारी दी कि इस समय दिल्ली सरकार में करीब 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी कार्यरत है। दीपावली पर इन सभी कर्मचारियों को बोनस देने में 56 करोड़ रुपए का सरकार पर भार आएगा।  दीपावली से पहले दिल्ली के कर्मचारियों के लिए ये अच्छी खबर है। 
 

PC:  stock.adobe



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.