Bank Holiday: अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें आरबीआई की ये लिस्ट

Samachar Jagat | Thursday, 01 Aug 2024 12:18:59 PM
Bank Holiday: Banks will remain closed for 13 days in August, check this list of RBI

इंटरनेट डेस्क। अगस्त माह आज से शुरू हो चुका है। इस महीने में बहुत से लोगों को बैंक से जुड़ा काम जरूर ही होगा। अगस्त महीने में बैंक जाने से पहले इसकी छुट्टियों के बारे में आप जरूर ही जानकारी ले लें। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अगस्त महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। आरबीआई की ओर से अगस्त में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग अवकाश है। 

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, अगस्त माह में 4, 11, 18, 25 तरीख को रविवार के अवकाश रहेंगे। वहीं 10 अगस्त को दूसरे और 24 अगस्त को चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 

बैंकों की छुट्टियों की ये है पूरी लिस्ट 
3 अगस्त - केर पूजा के कारण अगरताल में अवकाश 
8 अगस्त - तेंदोंग लो रम फात के कारण से गंगटोक में छुट्टी 
13 अगस्त - देशभक्त दिवस की वजह से इंफाल में अवकाश 
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस का अवकाश 
19 अगस्त - रक्षाबंधन  का अवकाश
20 अगस्त - श्री नारायण गुरु जयंती के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में अवकाश
26 अगस्त - जन्माष्टमी के कारण अवकाश। 

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.