Aadhar Card: इस आसान प्रोसेस से बदलवा सकते हैं अपनी फोटो, जानें

Hanuman | Wednesday, 14 Aug 2024 11:45:17 AM
Aadhar Card: You can change your photo through this easy process, know more

 PC: jagran

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड हमारे जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। ये सभी सरकारी योजनाओं में उपयोगी है। बहुत से लोगों ने लम्बे समय से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है। कई लोग अपने आधार में फोटो को बदलवाना चाहते हैं। आज आपको आधार में फोटो बदलने का आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं। 

PC: fisdom

ये है प्रोसेस: 
- सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
-यहां पर नामांकन फॉर्म डाउनलोड कर इसमेें सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। 
- अब आप इस फार्म को नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर जमा करवाना होगा। 

-यहां पर बायोमेट्रिक डिटेल्स लेने के साथ आपका फिंगरप्रिंट और आईरिस को स्कैन होगा। 
- अब कंफर्मेशन के बाद आपकी फोटो क्लिक की जाएगी। 
-अब आपको इसके लिए शुल्क देना होगा। 

- शुल्क जमा करवाने के बाद आधार कार्ड पर आपकी फोटो बदलने की रिक्वेस्ट डाल दी जाएगी। 
- इसके बाद आधार कार्ड पर आपकी नई फोटो आ जाएगी। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.