Aadhar Card: 14 सितंबर 2024 तक जरूर ही करवा लें आधार कार्ड से जुड़ा ये काम, नहीं तो...

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Jul 2024 12:28:20 PM
Aadhar Card: By 14 September 2024, get this work related to Aadhar card done, otherwise...

इंटरनेट डेस्क। आधार भारतीय लोगों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। यह लगभग हर सरकारी योजना में उपयोगी है। आधार कार्ड के अभाव में आप कई सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट करवाना भी जरूरी होता है।

अगर आपने दस साल से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो ये आपके काम की खबर है। अभी इन लोगों के पास फ्री में अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाने का मौका है। आप 14 सितंबर 2024 तक अपने आधार कार्ड को फ्री में अपउेट करवा सकते हैं।

इसके बाद आपको ये काम करवाने के लिए शुल्क देना होगा। आप आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा लें। अपडेट आधार कार्ड की कई काम में जरूरत होती है। ऐसा नहीं होने पर आपके काम अटक सकते हैं। आपको अभी जाकर आधार से जुड़ा ये काम करवा लेना चाहिए। 

PC:  fisdom
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.