Aadhaar Card: केवल एक बार ही अपडेट करवा सकते हैं ये जानकारी, नहीं मिलेगा दूसरा मौका

Hanuman | Thursday, 05 Sep 2024 11:33:16 AM
Aadhaar Card: You can update this information only once, you will not get a second chance

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट करवाते रहते हैं। ये देशवासियों के एक बहुत ही जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। लगभग सभी सरकारी योजनाओं में इसका उपयोग होता है। देश की करीब 90 फीसदी आबादी के पास ये जरूरी दस्तावेज है। बहुत से लोग आधार कार्ड बनवाते समय गलत जानकारियां दर्ज करवा देते हैं। इसके बाद उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। 

बहुत से लोग तो इस कारण भी ये जरूरी दस्तावेज बनवाने समय ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं कि वह इसे बाद में अपडेट करवा सकते है। उन लोगों के लिए ये जरूरी खबर है। आपको बता दें कि आधार कार्ड में एक जानकारी को एक बार ही अपडेट करवाई जा सकती है।

इसके लिए लोगों को दूसरा मौका नहीं मिलता है। आपको बता दें कि इस जरूरी दस्तावेज में डेट ऑफ बर्थ यानी जन्मतिथि केवल एक ही बार सही करवाई जा सकती है। इसी कारण आप पहली बार में ही जन्म तारीख को आाधर कार्ड में सही प्रकार से अपडेट करवा लें। आपको आधार कार्ड से जुड़ा ये काम करवाने के लिए दूसरा मौका नहीं मिलेगा। 

PC:  fisdom
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.