- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। ये लगभग सभी सरकारी योजनाओं में काम आता है। इसी के माध्यम से बैंक में खाता भी खुलवाया जाता है। कई कारणों से लोग समय-समय पर इसे अपडेट करवाते रहते हैं।
कई बार लोगों के आधार कार्ड में जन्मतिथि की जानकारी गलत दर्ज हो जाती है। आप इस जानकारी को अच्छे से ध्यान देकर दर्ज करवाए। आपको बता दें कि आधार कार्ड में जन्म तारीख को केवल एक बार ही अपडेट करवाया जा सकता है। एक बार जन्म तारीख अपडेट होने के बाद में इसे नहीं बदलावा सकते हैंं।
आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत दर्ज हो गई है तो यूआईडीएआई आपको एक से अधिक बार जन्मतिथि को अपडेट कराने का मौका नहीं देता है। इसी कारण आधार कार्ड में जन्मतिथि को दर्ज करवाते समय आपको ध्यान देना होगा। आपको अपडेट का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद एक गलती के कारण आपको हमेशा के लिए कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
PC: businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala