Aadhaar Card: केवल दो बार ही ठीक करवा सकते हैं ये गलती, जान लें आप

Samachar Jagat | Wednesday, 21 Aug 2024 09:50:20 AM
Aadhaar Card: You can correct this mistake only twice, you should know this

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में जगह बना चुका है। ये अब सभी सरकारी योजनाओं में बहुत ही उपयोगी है। इसके अभाव में लोगों के कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। देश में लगभग हर व्यक्ति का आधार कार्ड बना हुआ है। लोग समय-समय पर आधार कार्ड को अपडेट करवाते रहते हैं।  

कई लोगों से आधार कार्ड बनवाते वक्त अनजाने में कुछ गलत हो जाती हैं, ये गलतियां आधार कार्ड में दर्ज हो जाती हैं। जिसके कारण लोगों को आगे चल कर कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस गलती को दो बार ही आधार में सही करवा सकते हैं।

आपको बता दें कि आधार में आप नाम को केवल दो बार ही सही करवा सकते हैं। बहुत से लोग अलग-अलग दस्तावेजों में अलग-अलग तरीके से नाम लिखवाने की गलती कर देते हैं। इसी कारण उन्हें नाम सही करवाने की जरूरत होती है। आप अपने आधार कार्ड में दो बार से ज्यादा बार नाम नहीं बदलवा सकते हैं।

PC: businesstoday

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.