Aadhaar Card: आपका आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं, इस प्रकार चेक कर लें स्टेटस

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Jun 2024 02:35:30 PM
Aadhaar Card: Whether your Aadhaar card is updated or not, check the status in this way

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। सरकार ने अभी दस साल पुराने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करवाने का मौका दिया है। इसी कारण लोगों द्वारा अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाया जा रहा है। बहुत से लोग तो ये काम पूरा भी कर चुके हैं। अब ये लोग जानना चाहते हैं कि उनका आधार अपडेट हुआ है या नहीं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी  हासिल करने का आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं। 

ये है आसान प्रोसेस:
- इसके लिए आपको सर्वप्रथम इसके लिए आपको सर्विस रिक्वेस्ट नंबर की आवश्यका होगी, जो आपको आधार अपडेट करने के बाद मिलता है। 
- अब आप आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर विजिट कर माय आधार सेक्शन में जाकर चेक आधार अपडेट स्टेटस वाले विकल्प पर क्लिक कर दें। 
- इसके बाद एसआरएन पर क्लिक कर दें। 
- आपको अब एसआरएन यानी सर्विस रिक्वेस्ट नंबर और कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा। 
-ऐसा करने से आपको अपने आधार स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।

PC:  krishijagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.