Aadhaar Card: आधार में एड्रेस अपडेट करवाने के लिए क्या देना होता हैं शुल्क, जान ले आप भी

Shivkishore | Tuesday, 04 Mar 2025 01:01:48 PM
Aadhaar Card: What is the fee to be paid for updating the address in Aadhaar, you should also know

इंटरनेट डेस्क। यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। तो आपके पास भी आधार कार्ड होगा। अगर नहीं हैं तो आपको कई सरकारी लाभ मिलना बंद हो जाएंगे। वहीं, अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती है तो आप उसे ठीक करवा सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है। साथ ही अगर आपको अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाना है तो क्या आपको इसके लिए शुल्क देना होता है? इसके बारे में आज जानते है।

क्या है शुल्क का नियम?
अगर आप भी आधार कार्ड में नया पता अपडेट करवा रहे हैं तो आपको इसके लिए तय शुल्क देना होता है। यूआईडीएआई की तरफ से तय नियम के मुताबिक, आपको एड्रेस अपडेट करवाने के लिए 50 रुपये देने होते हैं। 

यहां करा सकते है अपडेट
आपको अगर अपने आधार कार्ड का एड्रेस अपडेट करवाना है तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है। यहां से आप अपने आधार कार्ड में एड्रेस को चेंज करवा सकते हैं। आपको केंद्र पर जाकर करेक्शन फॉर्म भरना होता हैं। इस फॉर्म में आपको अपनी जानकारियां भरनी होती हैं। इसके बाद आपका नया आधार बनकर आता है। 

pc- parbhat khabar

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.