Aadhaar Card: इस प्रोसेस से फ्री में कर लें अपने आधार कार्ड को अपडेट

Samachar Jagat | Thursday, 13 Jun 2024 12:55:27 PM
Aadhaar Card: Update your Aadhaar card for free with this process

इंटरनेट डेस्क। दस साल पुराने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करवाने की तारीख को बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया है। आपके पास इस तारीख तक फ्री में इसे अपडेट करवाने का मौका होगा। इसके बाद अपडेट करवाने के लिए आपको 50 रुपए शुल्क देना पड़ेगा। इसे आसानी से अपडेट किया जा सकता है। आज हम आपको इसे घर से अपडेट करने का आसान प्रोसेस बताने जा रहे हैं। 

ये है प्रोसेस: 
- सर्वप्रथम आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 
-अब आप इसमें अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। 
-इसमें अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। 
- अब आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। 
-अब आप इस ओटीपी की सहातया से लॉगिन कर लें। 
- अब दस्तावेज अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दस्तावेजों को वेरिफाई करवाना होगा। 
-अब आप नीचे ड्रॉप सूची में आकर पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी को अपडेट कर लें। 
- सबमिट पर क्लिक कर दें। 
-इसके बाद मिले रिक्वेस्ट नंबर से अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर लें। 

PC: businesstoday 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.