दुनिया की सबसे मोटी महिला, 25 वर्षों बाद पहली बार खुद बैठ पाई

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 09:21:09 AM
World's heaviest woman Eman Ahmed loses a mind-boggling 120 kilos in one month

मुंबई। कोई जब इतना मोटा हो जाए तो उसके लिए बड़ी परेशानी हो जाती है। उसके लिए स्वयं उठना बैठना भी मुश्किल हो जाता है। यही नहीं उसके साथ-साथ उसके घर वालों को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक महिला के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो कि इतनी मोटी हो गई थी कि 25 वर्षों से स्वयं के लिए उठना बैठना मुश्किल हो गया था। 

यह महिला है मिस्र की एमान अहमद, जो कि दुनिया की अब तक सबसे अधिक वजनी महिला थी, जो कि अब नहीं कहलाएगी। उसका वजन मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में 13 फरवरी को इलाज कराने के बाद 120 किलो घटकर 380 किलो रह गया। जो कि उसका पहले वजन 500 किलो था। अब वह 25 वर्षों में पहली बार स्वयं बैठ पाने में सक्षम हो गई है। मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में रहने वाली यह महिला पिछले 25 वर्षों से बिस्तर पर ही पड़ी थी। वह अपने नित्य कर्म के लिए अपनी बहन और मां पर निर्भर थी।

उसका इलाज करने वाले डॉक्टर लकड़वाला ने कहा कि इलाज शुरू करने के बाद 12 दिनों में पहले उसका वजन तेजी से 50 किलो ही कम हुआ और पिछले एक महीने में 120 वजन कम हुआ है। 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.