आखिर ये पेड़ क्यों दिखता है इंसानों जैसा

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 02:19:05 PM
Why this tree shows like human

आपने पेड़ तो कई देखे होंगे। और पड़ों की कई कहानियां भी सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे विचित्र पेड़ के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में आपने शायद पहले कभी नहीं सुना होगा और ना ही इसे आपने देखा होगा।

हम यहां बात कर रहे एक ऐसे अजीबो गरीब पेड़ की, जो करीब 65 फीट लंबा है। यह पेड़ बल्गारिया में बाल्कन के पहाड़ों में है। ये पेड़ इंसान के आकार का है। जिसके इंसान की तरह हाथ, पैर, और सिर हैं। इस पेड़ का आकार ऐसा क्यों है इसकी जानकारी या वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

इस पेड़ के ऐसे आकार की वजह से इसकी तुलना हॉलीवुड फिल्म लॉर्ड ऑफ रिंग से की जाती है। इसके भयावह आकार के कारण लोग इसकी तुलना हॉलीवुड फिल्मों के विलेन से करते हैं। यदि आप ने इसे रात के अंधेरे में देख लिया तो आप निश्चित तौर पर डर जाएंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.