फ्लाइट में सीट को लेकर क्यों हुआ झगड़ा

Samachar Jagat | Tuesday, 16 May 2017 01:54:48 PM
Why the quarrel over the seat in the flight

इन्टरनेट डेस्क। भारत में ट्रेन और बस में सीट के झगड़ा करना कोई नई बात नहीं है। लेकिन अगर कोई सीट के हवाई जहाज में लड़े तो जरूर आश्चर्य की बात होगी। यह मामला केलिफोर्निया के बरबंक एयरपोर्ट की साउथ-वेस्ट एयरलाइंस का है।

एक हवाई यात्रा के दौरान दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर बहस हो रही थी। तभी वहां उपस्थित अटेंडेंट दोनों का शांत कराने के लिए वहां पर पहुंचे। तो यात्री अपने झगड़े को भूलकर अटेंडेंट को मारना शुरू कर दिया। आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि एक यात्री ने शिकायत की उसकी सीट के पीछे बैठी महिला बहुत देर से उसकी सीट के साथ छेडख़ानी कर रही है। फ्लाइट अटेंडेंट ने आकर इस बारे में महिला से बात करना चाहा तो उसका मंगेतर को यह बात नागवार लगी और वह फ्लाइट अटेंडेंट से बहस करने लगा।

देखते ही देखते मामला लात घूसे तक पहुंच गया। इस घटना के वीडियों को फ्लाइट के अन्य यात्रियों ने वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.