बंदर के शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ा टाइगर, बंदर ने बुद्धिमानी से खुद को बचाया

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 12:55:28 PM
Tiger hunt monkey climbed the tree, wisely avoided the monkey

 सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर के शिकार के लिए एक टाइगर पेड़ पर चढ़ जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि बंदर बहुत घबराया हुआ है। 

लेकिन वह अपनी बुद्धिमानी से खुद और अपने बच्चे की जान बचा लेता है। टाइगर बंदर को शिकार बनाने के लिए धीरे-धीरे बंदर की तरफ बढ़ता दिख रहा है। जैसे-जैसे बंदर की ओर टाइगर आ रहा है बंदर कुछ आगे खिसक जाता है। धीरे-धीरे टाइगर भी बंदर की तरफ बढ़ रहा है।

 एक समय जान बचाने के लिए बंदर पेड़ की डाल पर नीचे की ओर लटक जाता है। बंदर को देखकर टाइगर भी उसकी ओर आने का प्रयास करता है और तभी जब बंदर ने देखा कि टाइगर नीचे गिरने ही वाला है वह तेजी से छलांग लगाकर सुरक्षित जगह पर पहुंच जाता है और टाइगर घड़ाम से नीचे गिर जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.